Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing सरकारी दफ्तरों में गायब रहने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं, जालंधर के डिप्टी कमिशनर ने दफ्तरों का किया औचक निरीक्षण
Deputy Commissioner of Jalandhar did surprise inspection of offices

सरकारी दफ्तरों में गायब रहने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं, जालंधर के डिप्टी कमिशनर ने दफ्तरों का किया औचक निरीक्षण

जालंधर : जालंधर के डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। बता दे कि सरकारी दफ्तरों में अक्सर गायब रहने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं, डिप्टी कमिश्नर ने ऐसे कर्मचारियों को नकेल डालने के लिए दफ्तरों में छापेमारी अभियान छेड़ दिया है।आज जब डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह बिना किसी को बताए अचानक दफ्तरों में पहुंचे तो दफ्तरों में कई जगह तो उन्हें स्टाफ और काम सही देखने को मिला लेकिन कुछ स्थानों पर गड़बड़िया भी दिखाई दी। कुछ दफ्तरों में कर्मचारी गैर हाजिर या फिर देरी से दफ्तर में आते हुए मिले।

यहां डीसी ने दफ्तरों में अक्सर देरी से आने वाले 12 कर्मचारियों को पकड़ा। जब इनसे देरी से आने का स्पष्ट जवाब न मिला तो डिप्टी कमिश्नर ने अपने सहायक को तुरंत प्रभाव से 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश जारी किए। डिप्टी कमिशनर ने चैकिंग के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने दफ्तरों में प्रतिदिन समय से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। ताकि सरकारी दफ्तरों में लोगों को अपना काम करवाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसी चैकिंग लगातार जारी रहेगी।


Leave a Reply