Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing वार्ड नंबर 72 के लोगों की पुरजोर मांग पर कमल देव जोशी लड़ेंगे नगर निगम चुनाव
Kamal Dev Joshi will contest the municipal elections on the strong demand of the people of ward number 72

वार्ड नंबर 72 के लोगों की पुरजोर मांग पर कमल देव जोशी लड़ेंगे नगर निगम चुनाव

पिछले 25 सालों से कर रहे हैं लोगों की निस्वार्थ सेवा

जालंधर : धार्मिक, समाजिक एवं राजनीतिक के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्री कमलेश जोशी पिछले लगभग 25 सालों से लोगों की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। यही कारण है कि वार्ड नंबर 72 के लोग इस बार कमल देव जोशी को अपना पार्षद चुनने के लिए बेताब दिख रहें हैं।

वह पंजाब कांग्रेस में अलग अलग पदों पर पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं तथा वर्तमान में वह इंडियन नेशनल कांग्रेस पंजाब के महासचिव,आल इंडिया कांग्रेस वर्कर कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष, एंटी करप्शन ब्यूरो के पंजाब चेयरमैन, डॉ बीआर अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन,सर्व सेवा वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन, भगवान परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन, 24 सेवन चेनल के मुख्य संपादक, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) के वाइस चेयरमैन के पदों पर वर्तमान में श्री कमलदेव जोशी सुशोभित है।

नर सेवा नारायण सेवा के मूल मंत्र को चिर्तार्थ करने वाली जोशी हेल्पिंग हैंड की स्थापना 2008 में कर समाज सेवा के क्षेत्र में उतरे श्री कमल देव जोशी इसको आज भी लगातार जारी रखें हुए है। 2008 से लगातार 30/35 जरुरतमंद परिवारों को हर महीने राशन देने का सिलसिला आज तक जारी है।
यही सबसे बड़ा कारण है कि वार्ड नंबर 72 के लोगों द्वारा कांग्रेस पार्टी के पार्षद द्वारा आम आदमी पार्टी में चले जाने से इस सीट के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में कमल देव जोशी ही दिख रहे है जिसको वह अपना पार्षद देखना चाहते हैं।

वार्ड के लोगों का कहना है कि कमलदेव जोशी लगातार निस्वार्थ बिना किसी स्वार्थ से लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनके द्वारा कोरोना काल के दौरान की गई लोगों की सेवा को भी वह भूले नहीं। उनका कहना है कि जो व्यक्ति निस्वार्थ इतने सालों से हमारी मदद के लिए दिनरात उपलब्ध रहता हो क्यूं ना हम उसे ही अपना पार्षद चुने ताकि हमारे वार्ड नंबर 72 की कायापलट हो सके।

लोगों की इस मांग को देखते हुए कमलदेव जोशी ने इस बार नगर निगम चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को इलाका वासियों की भावनाओं को देखते हुए तथा उनके द्वारा इतने साल पार्टी की निस्वार्थ सेवा को देखते हुए इस बार वार्ड नंबर 72 से उसे कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया जाए।


Leave a Reply