नई दिल्ली : आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। बता दे आज 17 सितंबर को पीएम मोदी 72 वर्ष के हो गए है , पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कई तरह के खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी ने देश को ख़ास सौगात देते हुए मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आठ चीतों को छोड़ा है। नामीबिया से आठ चीतों को लेकर विशेष मालवाहक विमान से ग्वालियर लाया गया। इसके बाद इन्हें चिनूक हेलीकॉप्टर से कीनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि इन आठ चीतों में पांच मादा और तीन नर हैं। राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से आए चीता छोड़ने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि इससे भारत की प्रकृति प्रेरणा तेजी से जागृत होगी।
आपको बता दे कि अगर आप भी चाहें तो आप पीएम मोदी को हैप्पी बर्थडे कह सकते हैं. इसके लिए आपको नमो ऐप का उपयोग करना होगा और उसके जरिए आप प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं भेज सकते हैं. आप वीडियो संदेश या एक फोटो रिकॉर्ड करके पीएम मोदी को शुभकामनाएं भेज सकते हैं जिन्हें सीधे ऐप पर अपलोड किया जा सकता है.
नामीबिया से आए आठ चीतों को छोड़ने के बाद PM मोदी ने आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह में शामिल महिलाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के दिन आमतौर पर मेरा प्रयास रहता है कि मैं मेरी मां के पास जाऊं, उनके चरण छूकर आशीर्वाद लूं, लेकिन आज मैं मां के पास नहीं जा सका, लेकिन मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल की, अन्य समाज की, गांव-गांव में मेहनत करने वाली लाखों माताएं आज मुझे यहां आशीर्वाद दे रही हैं। उन्होंने कहा आज मेरी मां जब ये दृश्य देखेगी तो उन्हें जरूर संतोष होगा कि भले बेटा आज यहां नहीं आया , लेकिन लाखों माताओं ने आशीर्वाद दिया है। मेरी मां को आज ज्यादा प्रसन्नता होगी।