Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने जन्मदिन पर देश को देंगे ख़ास सौगात
Prime Minister Narendra Modi will give a special gift to the country on his birthday tomorrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने जन्मदिन पर देश को देंगे ख़ास सौगात

भोपाल : आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने जन्मदिन पर देश को देंगे ख़ास सौगात देने जा रहे है। बता दे PM मोदी ‘आजादी के अमृत महोत्सव’के दौरान अपने जन्मदिन के अवसर पर करीब 75 वर्ष बाद मध्यप्रदेश की धरती से भारत को एक बार फिर दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले प्राणी चीतों की सौगात देंगे।

मिली जानकारी अनुसार PM मोदी के जन्मदिन पर अफ्रीका के नामीबिया (Namibia) से 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क लाया जा रहा है. चीतों के भारत आने की तैयारियां नामीबिया में अंतिम दौर में चल रही है. सभी आठ अफ्रीकी चीतों को एक खास विमान से भारत लाया जा रहा है. बता दे जिस विमान में चीते आ रहे है उसे भी एक आकर्षक पेंटिंग से तैयार किया गया है.

बताया जा रहा है करीब 70 साल के बाद नामीबिया से ये चीते भारत आ रहे हैं. प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत आने वाले इन 8 चीतों की तस्वीरें भी जारी कर दी गई हैं. इनमें से तीन नर और पांच मादा हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर यानि की कल के दिन खुद कूनो नेशनल पार्क में बने बाड़े में चीतों को आजाद कर देश के पहले चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत करने वाले हैं.

 


Leave a Reply