Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing मशहूर रैपर हनी सिंह का हुआ तलाक, एलमिनी के लिए चुकानी पड़ी मोटी रकम
Famous rapper Honey Singh divorced, had to pay huge amount for alumni

मशहूर रैपर हनी सिंह का हुआ तलाक, एलमिनी के लिए चुकानी पड़ी मोटी रकम

मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी। प्राप्त जानकारी अनुसार अब दोनों के बीच 1 करोड़ रुपए में समझौता हो गया है। वहीँ अब हनी सिंह और शालिनी का अब आधिकारिक रूप से डिवोर्स हो गया है। हनी ने गुरुवार को एक सीलबंद लिफाफे में शालिनी तलवार को गुजारा भत्ता के रूप में एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा।

हनी के परिवार के खिलाफ शिकायत

शालिनी तलवार ने 3 अगस्त को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की थी। शालिनी ने अपने ससुर पर भी गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। अपने एफआईआर में सिंगर के पूरे परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

वहीँ हनी की पत्नी ने आरोप लगाया था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि बॉलीवुड रैपर का अन्य महिलाओं के साथ नायायज संबंध थे। उनकी अलग-अलग बातों को लेकर हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता था।

वहीँ इससे पहले हनी सिंह ने घरेलू हिंसा मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था। उन्होंने सभी आरोपों का खंडन करते हुए आरोपों को झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया।


Leave a Reply