Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में निजी अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में तेजधार हथियारों से नर्स की मौत , एक नर्स गंभीर घायल
Nurse killed by sharp weapons in nursing hostel of private hospital in Jalandhar, one nurse seriously injured

जालंधर में निजी अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में तेजधार हथियारों से नर्स की मौत , एक नर्स गंभीर घायल

जालंधर : शहर में सुबह सुबह ही बुरी खबर सामने आई है कि एक निजी अस्पताल पर्ल आईज़ एडं मैटरनिटी होम के नर्सिंग हॉस्टल में अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से दो नर्सों पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक नर्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी नर्स गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी अनुसार घायल नर्स को निजी घई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर डॉक्टरों ने नर्स की हालत को चिंताजनक बताया है।

ये वारदात देर रात दो बजे के आसपास की बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार जिस नर्स की हत्या हुई है उसकी पहचान जिला अमृतसर के तहत आते ब्यास की बलविंद्र कौर के रूप में हुई है जबकि घायल नर्स की पहचान ज्योति के रुप में हुई है। ज्योति फगवाड़ा की रहने वाली है। दोनों पर देर रात हमला हॉस्टल की छत पर हुआ।

वहीँ मर्डर की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। स्टाफ ने तुरंत घायल नर्स को लिंक रोड पर स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस जांच में जुटी है।

 


Leave a Reply