Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या केस में 4 आरोपी गिरफ्तार , विदेश में रची गई साजिश
4 accused arrested in the murder case of international kabaddi player Sandeep Nangal Ambiya, conspiracy hatched abroad

इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या केस में 4 आरोपी गिरफ्तार , विदेश में रची गई साजिश

जालंधर : बड़ी खबर सामने आई है कि इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नंगल उर्फ अंबिया की हत्या का खुलासा हो गया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक चारों प्रोफेशनल किलर हैं और हिस्ट्रीशीटर हैं। वहीँ हत्या के पीछे का कारण कबड्‌डी फेडरेशन के फेल होने से हुई रंजिश बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर के मल्लियां गांव में टूर्नामेंट के दौरान इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नंगल उर्फ अंबिया की हत्या की साजिश कनाडा़ में रची गई थी।

वहीँ पकड़े गए आरोपियों की पहचान संगरूर निवासी फतेह सिंह उर्फ ​​युवराज, नाहरपुर रूपा (गुरुग्राम) का कौशल चौधरी, महेशपुर पलवां (हरियाणा) का अमित डागर, माधोपुर पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) का सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​जुझार सिंह उर्फ ​​गैंगस्टर के रूप में हुई है। इन पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीँ DGP V.K भवरा ने बताया कि संदीप की हत्या की साजिश स्नावर ढिल्लों ने अपने दोस्तों सुखविंदर और जनजीत के साथ मिलकर रची है। स्नावर अमृतसर का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ सालों से वह ब्रैम्पटन (ओंटारियो) कनाडा में रहता है। वह एक कनाडाई टीवी और रेडियो शो का निर्माता-निर्देशक है। इसके अलावा सुखविंदर सिंह उर्फ ​​सुक्खा दुनेके उर्फ ​​सुख सिंह, मोगा के गांव दुनेके का रहने वाला है। वह भी पिछले कई सालों से कनाडा में रहता है। हालाँकि तीसरा जगजीत सिंह उर्फ ​​गांधी लुधियाना के डेहलों का मूल निवासी है। वर्तमान में गांधी मलेशिया में रहता है।

 


Leave a Reply