Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing अब किसी भी मूल्य का स्टांप पेपर ई-स्टांप से किया जा सकता है : डिप्टी कमिश्नर
Schools and colleges will remain closed for two days due to the Lok Sabha by-election: Deputy Commissioner

अब किसी भी मूल्य का स्टांप पेपर ई-स्टांप से किया जा सकता है : डिप्टी कमिश्नर

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आज बताया कि अब किसी भी मूल्य का कोई भी स्टांप पेपर ई-स्टांप से प्राप्त किया जा सकता है, जबकि पहले यह सुविधा केवल 20 हजार रुपये से अधिक मूल्य के अष्टाम पर लिए लागू होती थी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई फिजिकल (पुराने अष्टाम)किसी आम व्यक्ति के पास मौजूद है तो वे संबंधित सब डिविजनल मजिस्ट्रैट से रिफंड का दावा कर सकते है।।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए स्टांप पेपर को खत्म करने और अष्टाम से जुड़ी धोखाधड़ी पर लगाम लगाने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के फिजिकल अष्टाम पेपर 31 जुलाई 2022 तक वैध रहेंगे और 1 अगस्त 2022 से सिर्फ ई-स्टांपिंग ही मान्य होगी। उन्होंने कहा कि अब किसी भी मूल्य का अष्टाम पेपर के ई-स्टाम्प के माध्यम से किसी भी स्टाम्प विक्रेता या राज्य सरकार द्वारा अधिकृत बैंकों से कम्प्यूटरीकृत प्रिंट-आउट के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। जसप्रीत सिंह ने कहा कि आम लोगों की सुविधा, सुरक्षा और सहूलत के लिए सरकार की ओर से की गई इस पहल से लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी आम व्यक्ति के पास कोई फिजिकल (पुराने अष्टाम) मौजूद है तो वे सरकार के निर्देशानुसार संबंधित उपमंडल मैजिस्ट्रेट से रिफंड का दावा कर सकते है।


Leave a Reply