Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing सांसद सिमरनजीत सिंह मान की बढ़ी मुश्किलें, शहीद भगत सिंह को कहा आतंकवादी, FIR की मांग
Punjab: Twitter account of MP Simranjit Singh Mann suspended

सांसद सिमरनजीत सिंह मान की बढ़ी मुश्किलें, शहीद भगत सिंह को कहा आतंकवादी, FIR की मांग

चंडीगढ़ : खबर है कि संगरूर से नए चुने गए सांसद सिमरनजीत सिंह मान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दे उन्होंने कुछ दिन पहले करनाल में शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कहा था। वहीँ अब इस मामले में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव टीना कपूर शर्मा ने संसद मार्ग पुलिस थाने में मान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें केस दर्ज करने की मांग की गई है। टीना कपूर ने कहा कि वह 15 दिन इंतजार करेंगी। अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं तो फिर इसके खिलाफ कोर्ट जाऊंगी।

टीना कपूर ने कहा कि मैं फौजी परिवार से हूं। शहीद भगत सिंह देश के फ्रीडम फाइटर हैं। उन्हें आतंकवादी कहना एंटी नेशनल एक्टिविटी है। इससे करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं। भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च योगदान दिया। उन्होंने कहा कि मान को सांसद पद से हटाकर तुरंत अरेस्ट किया जाना चाहिए।

वहीँ संगरूर सांसद सिमरनजीत मान अपने बयान पर कायम हैं। मान का कहना है कि भगत सिंह ने अंग्रेज अफसर को मारा। अमृतधारी सिख कांस्टेबल चन्नण सिंह की हत्या की। भगत सिंह ने नेशनल एसेंबली में बम फेंका। इसलिए यह सच है कि भगत सिंह आतंकवादी हैं। वह सच्चाई से पीछे नहीं हटेंगे। मान ने अपने बयान पर माफी मांगने से भी इनकार कर दिया।

 


Leave a Reply