Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing बॉलीवुड के मशहूर सिंगर KK का कोलकाता में निधन, आज मुंबई पहुंचेगा पार्थिव शरीर, कल वर्सोवा में अंतिम संस्कार
Bollywood's famous singer KK died in Kolkata, today the body will reach Mumbai, tomorrow will be funeral in Versova

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर KK का कोलकाता में निधन, आज मुंबई पहुंचेगा पार्थिव शरीर, कल वर्सोवा में अंतिम संस्कार

नई दिल्ली : बॉलीवुड सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) का मंगलवार की रात को कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान निधन हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार 53 साल के KK कोलकाता में एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे। परफॉर्मेंस के बाद वह होटल पहुंचे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के CMRI (कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट) हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उनके सिर में चोट थी। वहीं कोलकाता के न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में सिंगर की अननैचुरल डेथ का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि वह कॉन्सर्ट की CCTV फुटेज की जांच करेगी।

प्राप्त जानकारी अनुसार बॉलीवुड सिंगर केके का पार्थिव शरीर एयर इंडिया की AI 773 फ्लाइट से मंगलवार शाम 8 बजे के आसपास मुंबई पहुंचेगा। गुरूवार को घर के पास वर्सोवा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वहीँ इससे पहले कोलकाता में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उनकी पत्नी ज्योति कृष्णा, बेट नकुल और बेटी तमारा समेत परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कोलकाता के रबीन्द्र सदन पहुंची और KK के शव को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके परिवार के लोगों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वाना दी।

PM मोदी ने भी केके के निधन पर दुख जताया है। PM ने कहा केके के निधन से दुखी हूं, उनके गानों से हर उम्र के लोग जुड़े हुए हैं। वो अपने गानों के जरिए हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे।

केके के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में दुख का माहौल है। अभिनेता अक्षय कुमार, सिंगर अरमान मलिक, एक्ट्रेस सोनल चौहान और मुनमुन दत्ता समेत कई सेलेब्स ने उनके निधन पर दुख जताया है।

वहीँ अगर केके की बॉलीवुड में एंट्री की बात करें तो उन्होंने ‘माचिस’ फिल्म के ‘छोड़ आए हम’ गाने से डेब्यू किया था। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गाने ‘तड़प तड़प’ से बड़ा ब्रेक मिला था। इसके अलावा केके ने ‘यारो’, ‘पल’, ‘कोई कहे कहता रहे’, ‘मैंने दिल से कहा’, ‘आवारापन बंजारापन’, ‘दस बहाने’, ‘अजब सी’, ‘खुदा जाने’ और ‘दिल इबादत’, ‘तू ही मेरी शब है’ जैसे तमाम खूबसूरत गाने गाए हैं।

 


Leave a Reply