Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब रविवार को भी खुलेंगे सेवा और सांझ केंद्र
sewa-and-saanjh-centers-will-open-in-punjab-on-sunday

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब रविवार को भी खुलेंगे सेवा और सांझ केंद्र

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला किया है कि राज्य में अब सेवा और सांझ केंद्र रविवार को भी लोगों के लिए खुले रहेंगे। वहीँ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसके मद्देनज़र नए आदेशों को जारी किया हैं। राज्यभर के सभी सेवा केंद्रों और सांझ केंद्रों के रविवार को खोलने के साथ साथ समय में वृद्धि की गई है। बता दे कि नया निर्णय आगामी 15 अप्रैल को लागू हो जाएगा।

वहीँ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह कदम लोगों को सुचारू ढंग से और नागरिक केंद्रित सेवाओं को समय पर मुहैया करवाने में सहायक होगा। ध्यान रहे कि सभी जिला मुख्यालयों, सब-डिविजन और पुलिस थानों के स्तर पर सांझ केंद्र हैं। राज्य के सेवा और सांझ केंद्रों का समय सोमवार से शुक्रवार तक दो घंटे बढ़ा दिया गया।

वहीँ अब यह केंद्र सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि पहले इन इन केंद्रों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। राज्य के नागरिक शनिवार और रविवार को भी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।

 


Leave a Reply