पंजाब : ईडी की कार्रवाई के बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि, संजीव अरोड़ा के 2 दिन के रिमांड के बाद उन्हें गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया।
इस दौरान कोर्ट ने संजीव अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उनकी अगली पेशी 1 जून को होगी। वहीं कोर्ट में परिवार से मिलकर वह इमोशनल हो गए और बेटी कृतिका अरोड़ा को गले लगाकर भावुक हो गए ।











