नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया , नेताजी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भारतीय को देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है। PM मोदी ने लोगों को ‘पराक्रम दिवस’ की शुभकामनाएं भी दीं। वहीँ सरकार ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। वहीँ प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। हर भारतीय को देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है।’ बता दे कि नेताजी की यह प्रतिमा 28 फीट ऊंची और छह फीट चौड़ी है। वहीँ बाद में इसके स्थान पर ग्रेनाइट की बनी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।