Latest news
पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing साउथ के इस सुपरस्टार का 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
This superstar of South died of heart attack at the age of 46, wave of mourning in the film industry

साउथ के इस सुपरस्टार का 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई : बड़ी खबर मिल रही है कि कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है । आपको बता दे कि उनकी उम्र महज़ 46 वर्ष थी और वे बहुत फिट थे। वहीँ उनके निधन की खबर के बाद कन्नड़ फिल्म जगत और उनके सभी फैंस स्तब्ध हैं। वहीँ एक्टर पुनीत राजकुमार के निधन के बाद अस्पताल और घर के बाहर लोगों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार पुनीत राजकुमार को आज सुबह बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद भर्ती करवाया गया था। वहीँ पुनीत के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया। वहीँ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को वर्क आउट करते हुए हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 


Leave a Reply