Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Raj Kapoor's youngest son Rajiv Kapoor died of a heart attack, breathed his last at the age of 58

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई ( अक्षय ): राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। बताया जाता है कि उन्हें थोड़ी देर पहले दिल का दौरा पड़ा और जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे।

पिछले साल अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार के लिए मंगलवार का दिन एक और बड़ा आघात लेकर आया। सुबह तक ठीक ठाक दिख रहे राजीव कपूर को नाश्ते के बाद हल्की सी बेचैनी महसूस हुई। वह कुछ समझ पाते या किसी को कुछ बता पाते तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

रणधीर कपूर ने बहुत सदमे में ये जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने कहा, “मैंने अपने सबसे छोटा भाई राजीव को खो दिया है। चिकित्सकों ने बहुत कोशिश की पर वे उन्हें बचा नहीं सके।” राजीव कपूर ने फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ रही।

 

source link


Leave a Reply