Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing भगवान परशुराम सेवा संघ तथा शिवसेना हिंद के सदस्यों ने डीसीपी को सौंपा मांग पत्र
Members of Bhagwan Parshuram Seva Sangh and Shiv Sena Hind submitted demand letter to DCP

भगवान परशुराम सेवा संघ तथा शिवसेना हिंद के सदस्यों ने डीसीपी को सौंपा मांग पत्र

कहा : धार्मिक भावनाएं आहत करने पर सांसद चौधरी संतोख सिंह एवं अन्य पर हो मामला दर्ज

जालंधर : बीते कुछ दिन पहले सांसद चौधरी संतोख सिंह द्वारा किसी कार्यक्रम के आयोजन में जूते पहन कर माता रानी की फोटो के आगे जोत प्रज्वलित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज भगवान परशुराम सेवा संघ तथा शिवसेना हिंद के सदस्यों ने इकट्ठे होकर डीसीपी गुरमीत सिंह को एक मांग पत्र देते हुए मांग की है कि कार्यक्रम के आयोजकों तथा चौधरी संतोग सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज होना चाहिए। जिस पर डीसीपी गुरमीत सिंह ने 24 घंटे में मामला हल करने का विश्वास दिलाया।

भगवान परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल देव जोशी ने कहा कि वह इस मामले में किसी तरह की कोई माफी या कोई भी अन्य कार्रवाई पर सहमत नहीं होंगे, उन्होंने कहा कि यह हिंदू देवी देवताओं का सरासर अपमान है तथा वह यह अपमान हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्री जोशी ने आगे कहा कि अगर डीसीपी 24 घंटे में मामला दर्ज नहीं करते तो भगवान परशुराम सेवा संघ तथा शिवसेना हिंद बाकी हिंदू संगठनों को साथ लेकर शहर में धरना प्रदर्शन करेंगी तथा रोड जाम करेंगे जिसके लिए सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी वही शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष इशांत शर्मा ने कहा कि ऐसे उच्च पद पर पहुंचकर ऐसी नीच हरकत करना किसी जिम्मेदार नागरिक को शोभा नहीं देता, अगर सांसद चौधरी पर मामला दर्ज ना हुआ तो वह पूरे देश में इसके खिलाफ शिवसेना हिंद बाकी हिंदू संगठनों के साथ मिलकर अभियान चलाएगी धरना प्रदर्शन करेंगी, पुतले फुके जाएंगे तथा सांसद चौधरी के घर का घेराव करते हुए उसके किसी भी सदस्य को घर से बाहर नहीं आने दिया जाएगा जब तक सांसद चोधरी पर मामला दर्ज नहीं होता।

इस अवसर पर भगवान परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन कमल देव जोशी, शिवसेना हिंदू के राष्ट्रीय युवा प्रधान इशांत शर्मा, भगवान परशुराम सेवा संघ की राष्ट्रीय प्रधान श्रीमती नीलम कालिया, कृष्ण लाल शर्मा, सुमित कालिया, विशाल कालिया, मनीष शर्मा, डॉ विमल शर्मा, सन्नी शर्मा, दविंदर पाल शर्मा, अश्वनी शर्मा, निखिल त्रिपाठी, सोनू जोशी, अश्वनी जोशी, रवि प्रधान, भावना, लक्की सहगल, बंटी शर्मा, यशपाल शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

 


Leave a Reply