Latest news
विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के प्रीत नगर में 4 साल की बच्ची की आंख-माथे पर सिंथेटिक डोर से लगा कट, 15 टांके लगे
4-year-old girl in Preet Nagar of Jalandhar, cut with synthetic door, 15 stitches on her forehead

जालंधर के प्रीत नगर में 4 साल की बच्ची की आंख-माथे पर सिंथेटिक डोर से लगा कट, 15 टांके लगे

जालंधर ( अनुराग ): जालंधर के प्रीत नगर बस्ती भूरे खां सोडल रोड के पास चाइना डोर की चपेट में आने से 4 साल की बच्ची पीहू गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना में बच्ची के माथे और आंख के पास गंभीर कट लग गया। उसे 15 टांके लगाए गए हैं। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है लेकिन आईसीयू में रखा गया है। सोमवार को आंखों के डाॅक्टर उसकी जांच करेंगे। बच्ची के पिता राकेश पुत्र श्याम लाल ने बताया कि वे एक्टिवा पर पीहू के साथ किशनपुरा की तरफ जा रहे थे कि प्रीत नगर गुरुद्वारा साहिब के पास सिंथेटिक डोर से पीहू के चेहरे से खून बहने लगा। वे उसे श्री देवी तालाब अस्पताल ले गए, जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पिता ने कहा बेटी को कुछ हो गया तो कर लूँगा आत्मदाह :

बेटी की हालत देख भावुक हुए पिता बोले- बेटी को कुछ हो गया तो चौक में आत्मदाह कर लूंगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और सियासी लोगों की होगी क्योंकि उनकी शह पर ही शहर में प्रतिबंधित डोर धड़ल्ले से बिक रही है। बच्ची के पिता ने कहा छापेमारी में पुलिस को कुछ नहीं मिलता पर आम लोगों को डोर आसानी से मिल जाती है।

 

source link


Leave a Reply