Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में एंट्री के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट जरुरी, CM अमरिंदर सिंह ने किये आदेश जारी
New guidelines of Kovid issued in Punjab regarding Corona

पंजाब में एंट्री के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट जरुरी, CM अमरिंदर सिंह ने किये आदेश जारी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने अब राज्य में दाखिल होने वाले लोगों के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट या टीकाकरण का सर्टिफिकेट जरुरी कर दिया है। इससे पहले हिमाचल में ये आदेश जारी हुए थे। कोरोना मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने लगी हैं। वहीँ राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड रिव्यू बैठक के बाद ये आदेश जारी किए है।

मुख्यमंत्री ने स्कूलों में बढ़ रहे कोविड के मामलों को देखते हुए निर्देश दिए हैं कि केवल वही अध्यापक और नॉन टीचिंग स्टाफ स्कूल में आ सकेगा जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई भी विकल्प के तौर पर जारी रहेगी । मुख्यमंत्री ने अध्यापकों और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंपों के आयोजन के निर्देश दिए है ।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हर दिन स्कूलों के छात्रों और कर्मचारियों के कम से कम 10000 टेस्ट सैंपल लेने के आदेश दिए हैं।उन्होंने कहा अब लगभग कोरोना प्रतिबंधों से छूट दी जा चुकी है, अब लोगों की जिम्मेदारी है कि वह कोरोना नियमों का पालन करें।

 


Leave a Reply