Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing शादी के 15 साल बाद आमिर ख़ान और किरण राव ने किया अलग होने का फ़ैसला
After 15 years of marriage, Aamir Khan and Kiran Rao decided to separate

शादी के 15 साल बाद आमिर ख़ान और किरण राव ने किया अलग होने का फ़ैसला

नई दिल्ली : बॉलीवुड से एक चौंकाने वाली ख़बर आ रही है। बेहतरीन एक्टर आमिर ख़ान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फ़ैसला किया है। दोनों ने एक साझा स्टेटमेंट जारी करके इस बारे में मीडिया के ज़रिए सूचना अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों तक पहुंचाई है।

आमिर और किरण की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है- इन ख़ूबसूरत 15 सालों में हमने एक-दूसरे के साथ उम्रभर का अनुभव, अच्छे पल और हंसना-खिलखिलाना हासिल किया है। हमारी रिलेशनशिप में सिर्फ़ भरोसा, सम्मान और प्यार था। अब हम अपने जीवन में एक नये अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं- पति-पत्नी के तौर पर नही, लेकिन माता-पिता और परिवार के तौर पर।

मने अलग होने का फ़ैसला कुछ वक़्त पहले ही किया है और अब हम अलग रहने की इस प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए सहज हैं, बिल्कुल उस तरह जैसे एक्सटेंडेड फैमिली रहती हैं। अपने बेटे आज़ाद के लिए हम समर्पित माता-पिता रहेंगे, जिसे हम साथ में पालेंगे और बड़ा करेंगे। हम अपनी फ़िल्मों, पानी फाउंडेशन और दूसरे प्रोजेक्ट्स में साथ काम करते रहेंगे, जिनके लिए हम दोनों ही पैशनेट हैं। हमारे परिवार और दोस्तों का बहुत शुक्रिया, जिन्होंने हमें समझा और सपोर्ट किया।

उनके बिना हम इतना बड़ा फ़ैसला लेने में असमर्थ थे। हम अपने शुभचिंतकों से उनके दुआओं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं। बिल्कुल हमारी तरह आप भी इस तलाक़ को एक अंत की तरह नहीं देखेंगे, बल्कि एक नये सफ़र की शुरुआत होगी।

 

 

source link


Leave a Reply