Latest news
जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर रेलवे स्टेशन के पास ढाबे में लगी भीषण आग, सामान जलने से बड़े नुकसान की आशंका
fire in Dhaba near Jalandhar railway station

जालंधर रेलवे स्टेशन के पास ढाबे में लगी भीषण आग, सामान जलने से बड़े नुकसान की आशंका

जालंधर ( अनुराग ) : जालंधर में मंगलवार दोपहर को रेलवे स्टेशन के पास एमआर ढाबे में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग ने देखते ही देखते रेस्टोरेंट में रखें एलपीजी सिलेंडर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग भड़क गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से इस पर काबू पा लिया। कीमती सामान जलने के कारण भारी नुकसान की आशंका जताई गई है।

दुकान के मालिक ने बताया कि ढाबे में आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। आग बढ़ने पर इसने ढाबे में रखे एलपीजी सिलेंडर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ढाबे में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद ढाबे के स्टाफ और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझाने के दौरान ढाबे के मालिक मनीष के दोनों हाथ भी झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की एक गाड़ी भी पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना यह आग बड़े हादसे की शक्ल ले सकती थी।

 

source link


Leave a Reply