Latest news
GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing शहर मे लूटपाट,गुंडागर्दी व नशाखोरी के बढ़ते मामलों के खिलाफ लोग एकजुट होना शुरू
People start uniting against the increasing cases of robbery, hooliganism and drug abuse in the city.

शहर मे लूटपाट,गुंडागर्दी व नशाखोरी के बढ़ते मामलों के खिलाफ लोग एकजुट होना शुरू

जालंधर : जालंधर पुलीस कमिश्नर कार्यालय के बाहर भारी संख्या मे लोगों ने एकजुट होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब के प्रधान किशनलाल शर्मा और युवा नेता एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व मे ड़ी.सी.पी गुरमीत सिंह को शहर मे बढ़ती लूटपाट,गुंडागर्दी,नशाखोरी के खिलाफ पुलीस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के नाम आपराधिक लोगों पर नकेल कसने के लिए मांग पत्र दिया।यहां किशनलाल शर्मा ने मीडिया के सामने पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी के कार्यालय व उनके पी.ए जरनैल को सबके सामने फोन कर पुलीस कमिश्नर जालंधर द्वारा आपराधिक घटनाओं के खिलाफ आम जनता को समय देकर गैर-हाज़िर रहने की भी शिकायत दर्ज करवाई।

वहीँ इस विषय पर जानकारी देते किशनलाल शर्मा ने पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी पर उनके अधिकारियों को सुबह नौ बजे सरकारी दफ़्तरों मे पहुंच आम जनता को इंसाफ़ देने वाले आदेशों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पुलिस जनता को इंसाफ़ देने की बजाए आपराधिक लोगों को विधायकों के इशारे पर सरक्षण दे रही है।। इस वजह से केंद्रीय व नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की गली-गली मे नशीले पदार्थों की बिक्री तस्कर बेखौफ होकर ज़ोरो से कर रहे है।किशन लाल शर्मा ने बताया कि बेहद दुखदायी है की नौजवानो को आसानी से नशीले पदार्थ मिल रहे है जिसकी पूर्ति के लिए युवा गैर-क़ानूनी कार्य कर रहे है।इसके अलावा शर्मा ने कहा वीरवार को जालंधर मे बिगड़ चुके लॉ एंड आडर बढ़ रही लूटपाट नशाखोरी गुंडागर्दी के खिलाफ पंजाब पुलीस व मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी के खिलाफ अमरीक नगर मे पीढ़ीत व बेबस लोगों को साथ लेकर प्रचंड पुतला फूंक प्रदर्शन किया जाएगा।

और जिसके बाद इलाक़ा विधायकों को उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।इस अवसर पर युवा नेता एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने कहां शहर की महिलाओं,युवाओं,बच्चों व व्यापारियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए आपराधिक लोगों का ख़ात्मा ज़रूरी है।जो बेखौफ होकर अपराध करके राजनीतिक सरक्षण की वजह से खुलेआम घूम कर शरीफ़ लोगों मे खौफ पैदा कर दहशत का माहौल बना रहे है।जिसके खिलाफ सभी राजनैतिक समाजिक संगठनों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर समाजहित मे आगे आना होगा।इस मौके पर अशोक गांधी,डॉक्टर विनीत शर्मा,सुमेश लूथरा,अजमेर सिंह बादल,हरदीप सिंह राजू,चंदन भनोट,गुरदेव सिंह देबी, गुरप्रीत सिंह रिंकू,धर्मपाल,बावा वर्मा,अमरजीत सिंह गोल्डी,विनय भाटिया,नितिन बरोल,रोहित कोंडल, सतीश,रमेश,सतनाम सिंह,बीरबल शर्मा,राजिंदर शर्मा,शिव दुग्गल, तिवारी,मुनीश,मुनीश,शर्मा,हरविंदर गोरा,लखनपाल शर्मा,नवीन भल्ला,अन्य मौजूद रहे।


Leave a Reply