Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के मालिकों को लगवाने होंगे CCTV कैमरे- डीसीपी ला एंड ऑर्डर जगमोहन सिंह
Owners of petrol pump and gas agency in Jalandhar will have to install CCTV cameras- DCP Law & Order Jagmohan Singh

जालंधर में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के मालिकों को लगवाने होंगे CCTV कैमरे- डीसीपी ला एंड ऑर्डर जगमोहन सिंह

जालंधर : बता दे कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए जालंधर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं अब पुलिस ने पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर भी चौकसी बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीँ जालंधर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के निर्देश पर डीसीपी ला एंड ऑर्डर जगमोहन सिंह ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों और गैस एजेंसी के मालिकों के साथ आज बैठक करके उन्हें जल्द से जल्द CCTV कैमरे लगवाने के लिए कहा है। वहीँ इस बैठक में एडीसीपी वन सोहेल कासिम मीर भी शामिल हुए। वहीँ इस दौरान पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के मालिकों को सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वहीँ पुलिस अधिकारियों ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को कहा कि वे अपने पेट्रोल पंप स्टेशन के अंदर व बाहर CCTV कैमरे लगवाएं। और अपने सभी मुलाजिमों का पुलिस थाने में पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। इसके अलावा पेट्रोल पंप पर अग्निशमन यंत्र लगाएं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी की स्थिति में आग पर काबू पाया जा सके। वहीँ पुलिस अधिकारियों ने गैस एजेंसी मालिकों को गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा गैस एजेंसी के मालिकों को कहा कि अपने सभी कर्मचारियों के पहचान पत्र थाने पर वेरीफाई करवाएं।

 


Leave a Reply