Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत

जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत

जालंधर : जालंधर कैंट में दर्दनाक हादसे में 5वीं की छात्रा की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि कैंट के अधीन आते केवी-4 स्कूल की 5वीं की छात्रा बस का इंतजार कर रही थी कि अचानक आर्मी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पायल निवासी सोढल के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस और परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार केवी-4 स्कूल की बस बच्चों को लेकर केवी-3 स्कूल के बाहर पहुंची थी। जिसके बाद सभी बच्चों ने केवी-3 स्कूल से निकलना था। वहीं पायल भी सहेलियों के साथ बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आर्मी का ट्रक भी स्कूल में पहुंचा। ट्रक चालक द्वारा यू-टर्न लेने के दौरान पायल ट्रक के टायर के नीचे आ गई और टायर सिर से गुजरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते पिता अशोक मौके पर पहुंचे। पिता ने कहा कि घटना स्थल पर देखा कि बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख वह बेसुध हो गया। मृतक के पिता ने कहा कि बच्चों ने आर्मी ट्रक चालक को आवाज भी दी, लेकिन उसने कुछ नहीं सुना और बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई। इस घटना को लेकर पिता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।


Leave a Reply