Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा , रणजीत सिंह हत्याकांड में अदालत ने सुनाई सजा
Dera Sirsa Chief Ram Rahim's 40-day furlough granted

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा , रणजीत सिंह हत्याकांड में अदालत ने सुनाई सजा

पंचकूला : बड़ी जानकारी मिल रही है कि रणजीत सिंह हत्याकांड में अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत 5 अन्य दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बता दे कि इस केस में राम रहीम के अलावा बाकी चार अन्य दोषियों के नाम जसबीर, अवतार, कृष्ण लाल और सबदिल है। प्राप्त जानकारी अनुसार पंचकूला में CBI जज सुशील गर्ग ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर 31 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा बाकी अन्य चारों दोषियों पर 50-50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। आपको बता दे कि इससे पहले राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी उम्रकैद की सजा हो चुकी है। बता दे कि इसके अलावा दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में भी गुरमीत राम रहीम को 10-10 साल की सजा हो चुकी है। वहीँ दूसरी तरफ डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के एडवोकेट अजय बर्मन ने कहा कि वह फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।

 


Leave a Reply