Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली में आया भूकंप, कई सेकंड तक हिली धरती

दिल्ली में आया भूकंप, कई सेकंड तक हिली धरती

नई दिल्ली : दिल्ली NCR में सोमवार की सुबह भूकंप के तेज महसूस किये गए। भूकंप तेज होने के कारण लोगों की नींद खुल गई और वे घरों से बाहर भागे। जानकारी अनुसार भूकंप सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 थी और यह सिर्फ जमीन से 5 किलोमीटर ही नीचे था। इसका केंद्र भी दिल्ली में था जिस कारण झटके ज्यादा तेज महसूस हुए।

भूकंप के बाद दिल्ली NCR में लोग भागकर गलियों में पहुंचे। लोगों ने बताया की झटके बहुत तेज थे और जमीन से गड़गड़ की आवाज आने लगी थी। बच्चे बूढ़े और जवान सभी अपनी जान बचाने के लिए गलियों में भागे।

प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने लिखा – दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।


Leave a Reply