Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing चलती ट्रेन में खिड़की तोड़कर अंदर घुसी मौत ,सफर कर रहे यात्री की मौके पर ही हुई मौत
Death entered inside the moving train by breaking the window, the traveling passenger died on the spot

चलती ट्रेन में खिड़की तोड़कर अंदर घुसी मौत ,सफर कर रहे यात्री की मौके पर ही हुई मौत

अलीगढ़ : एक अनोखी घटना की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नीलांचल एक्सप्रेस में एक हैरान करने वाला हादसा हुआ है। बताया जा रहा है यहां पटरी पर करीब 110 किमी/घंटा की रफ़्तार से ट्रेन जा रही थी तो अचानक एक लोहे का सब्बल ट्रेन की खिड़की तोड़ते हुए यात्री के गर्दन में जा घुसा और सिर फाड़ते हुए निकल गया। जिससे यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ गनीमत रही कि उस समय यात्री के बगल में एक महिला यात्री भी बैठी थी जो बाल बाल बच गयी।

वहीँ हादसे के बाद कंपार्टमेंट में चीख-पुकार मच गई। वहाँ हड़कंप मच गया किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिरी क्या हुआ है।तभी अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोका । GRP और RPF को बुलाया गया । रेलवे के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले यात्री का नाम हरिकेश कुमार दुबे है। वह सुल्तानपुर के गोपीनाथपुर गांव के रहने वाले थे। गुरुवार को घर जाने के लिए दिल्ली से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुआ था। ट्रेन अलीगढ़ के सोमना पहुंचने वाली थी, तभी यह घटना हुई।

यह दिल दहलाने वाला हादसा कैसे हुआ इस पर रेलवे अफसर अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक पर ही रॉड (सब्बल) पड़ा हुआ था। ट्रेन का पहिया जैसे ही उस पर पड़ा वह उछल गया। स्पीड इतनी तेज थी कि वह खिड़की को चीरते हुए यात्री की गर्दन में घुसा और सिर फाड़ कर निकल गया। इसके बाद यात्री के पीछे की चादर को भी रॉड ने चीर दिया।


Leave a Reply