Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब की सियासत में हलचल : क्या कांग्रेस में वापसी कर सकते है कैप्टन अमरिंदर सिंह !
  2. Story 2: ड्राइवर की रातों रात चमकी किस्मत : दिवाली बंपर लॉटरी का 12 करोड़ रुपये का निकला इनाम
  3. Story 3: पंजाब के पठानकोट में बंदूक की नोक पर एक्सयूवी कार की लूट की वारदात
  4. Story 4: पंजाब में बड़ी चोरी : गैस कटर से ज्वेलर्स का ताला काटकर 20 तोला सोना किया चोरी
  5. Story 5: जालंधर के श्रेयांश जैन ने पंजाब राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में हासिल किया प्रथम स्थान
  6. Story 6: ऑनलाइन हुआ प्यार :कनाडा से इंडिया आई महिला, सच जानकर युवक के उड़े होश
  7. Story 7: बीबी जागीर कौर ने थामा शिरोमणि अकाली दल (बादल) का दामन
  8. Story 8: पंजाब में दो बसों में जोरदार टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत
  9. Story 9: MP अमृतपाल सिंह को मिली एक दिन की अंतरिम जमानत
  10. Story 10: जालंधर के फुटबॉल चौक पर तेज रफ्तार बस ने रेड लाइट पर खड़ी तीन गाड़ियों को मारी टक्कर

ड्राइवर की रातों रात चमकी किस्मत : दिवाली बंपर लॉटरी का 12 करोड़ रुपये का निकला इनाम

Driver’s fortunes change overnight: Wins Rs 12 crore in Diwali bumper lottery

ड्राइवर की रातों रात चमकी किस्मत : दिवाली बंपर लॉटरी का 12 करोड़ रुपये का निकला इनाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के मोहाली जिले के गांव हमायूंपुर में रहने वाले एक टिप्पर चालक की किस्मत रातों रात ऐसी चमकी कि उसकी जिंदगी बदल गई। बलजिंदर सिंह ने 500 रुपये का दिवाली बंपर लॉटरी टिकट खरीदा था, जिस पर उन्हें 12 करोड़ रुपये का पहला इनाम मिला है। करोड़ों रुपये की लॉटरी निकलने की खबर मिलते ही बलजिंदर सिंह और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले बलजिंदर सिंह के लिए यह इनाम किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, बलजिंदर सिंह किसान परिवार से संबंध रखते हैं और टिप्पर चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। वह पिछले करीब 15 साल से लगातार लॉटरी के टिकट खरीद रहे थे। इस बार भी उन्होंने दिवाली से पहले हंडेसरा के लॉटरी विक्रेता आशू गर्ग से दिवाली बंपर का टिकट खरीदा था। उन्हें उम्मीद थी कि कभी न कभी उनकी किस्मत जरूर चमकेगी, लेकिन इस बार उन्हें इतनी बड़ी रकम हाथ लगेगी, इसका अंदाजा शायद ही था।

बलजिंदर सिंह को बीती रात करीब 11 बजे पता चला कि उनके टिकट पर 12 करोड़ रुपये का इनाम निकला है। यह खबर मिलते ही परिवार में जश्न का माहौल हो गया। बलजिंदर सिंह दो बच्चों के पिता हैं। अब तक उनका परिवार खेतीबाड़ी और टिप्पर चलाने से होने वाली आमदनी पर निर्भर था। लॉटरी जीतने के बाद बलजिंदर सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी रकम मिलने से वह बेहद खुश हैं। हालांकि, अभी उन्होंने यह तय नहीं किया है कि इन पैसों का इस्तेमाल किस तरह करेंगे।