Sunday, 22 November 2026
Punjab
पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पंजाब : पठानकोट में गन पॉइंट पर महिंद्रा XUV-500 कार लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने मामले के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ में पुलिस ने एसयूवी-500 कार भी बरामद कर ली है। दूसरी ओर इस मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुजरात के वडोदरा से दबोचा।
जानकारी के अनुसार 15 नवंबर की रात पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के पास डाउनटाउन इलाके से 4 बदमाशों ने हथियार के बल पर सफेद एसयूवी लूटी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर सुजानपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और सुरक्षा अलर्ट कर बहु-राज्य में आरोपियों की तलाश शुरू हुई थी।
पुलिस ने इस मामले कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी अमृतसर के पुनीत शर्मा उर्फ काका, गुरदासपुर के पवन उर्फ पानी और राहुल भट्टी उर्फ बॉबी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने सुरजीत सिंह उर्फ शीना को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया।
बॉर्डर रेंज के आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ शीना को गुजरात पुलिस की मदद से वडोदरा से दबोचा गया, जिसका 2013 का आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज है। पुलिस वाहन के विवरण में बदलाव करने की आशंका समेत अन्य पहलुओं और संभावित आतंकी पहलू की भी जांच कर रही है।