पंजाब : बठिंडा जिले के कस्बा भगता भाई का में बड़ी चोरी की वारदात हुई है । सोमवार को चोरों ने एक ज्वेलर की दुकान को निशाना बना लिया। चोर गैस कटर की मदद से दुकान के शटर और अन्य हिस्सों को काटकर करीब 20 तोले सोना और दो किलो चांदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने दुकान मालिक के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि कस्बे में स्थित गुरमेल ज्वेलर की दुकान पर रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर गैस कटर का इस्तेमाल कर दुकान में दाखिल हुए और वहां रखे करीब 20 तोले सोने तथा 2 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया।सोमवार सुबह जब लोग घरों से बाहर सैर करने के लिए निकले तो उन्हें चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद दुकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।