Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में दो बसों में जोरदार टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत
  2. Story 2: MP अमृतपाल सिंह को मिली एक दिन की अंतरिम जमानत
  3. Story 3: जालंधर के फुटबॉल चौक पर तेज रफ्तार बस ने रेड लाइट पर खड़ी तीन गाड़ियों को मारी टक्कर
  4. Story 4: असम में दर्दनाक सड़क हादसा : मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों मौत
  5. Story 5: जालंधर सेंट्रल , नार्थ , और कैंट को मिले आप पार्टी के उमीदवार
  6. Story 6: पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर AAP पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी List की जारी
  7. Story 7: जालंधर : पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने जारी किये सख्त आदेश, पढ़े जानकारी
  8. Story 8: दूध हुआ महंगा : अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, जाने नई कीमते
  9. Story 9: संगरूर में पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई, तीन की मौत
  10. Story 10: जालंधर में टू ब्लेंड कैफे में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर बैठे दो युवको पर पुलिस ने की सख्त कार्यवाही

पंजाब में दो बसों में जोरदार टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत

Four pilgrims killed in a violent collision between two buses in Punjab

पंजाब में दो बसों में जोरदार टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के तरनतारन जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । एनएच-54 पर नौशहरा के पास तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में शुरुआती जानकारी के अनुसार, चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।

हादसे के समय दोनों बसों में कुल 37 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बसें पंजाब सरकार की तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत श्रद्धालुओं को लेकर धार्मिक यात्रा पर गई थीं। यात्री अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने के बाद वापस लौट रहे थे।

शनिवार शाम करीब चार बजे जब बसें नेशनल हाईवे-54 पर नौशहरा के पास पहुंचीं तो अचानक सामने आए बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में एक बस चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित हुई बस सड़क के डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी साइड पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी बस के साथ सीधे टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बसों में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहत कार्य से जुड़ी टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंचाने की कार्रवाई की गई।