Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पठानकोट मे गन पॉइंट पर कार लूट मामले में बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  2. Story 2: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
  3. Story 3: जालंधर बना अयोध्या, जय सिया राम के जयकारों से हर भक्त का हृदय गूंजा
  4. Story 4: जालंधर पहुंचे डेरा राधा स्वामी ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों, संगत ने किए दर्शन
  5. Story 5: सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आए : दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
  6. Story 6: पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना पुल धंसा, दो ट्रक फंसे
  7. Story 7: मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
  8. Story 8: जालंधर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन , डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक
  9. Story 9: पंजाब की सियासत में हलचल : क्या कांग्रेस में वापसी कर सकते है कैप्टन अमरिंदर सिंह !
  10. Story 10: ड्राइवर की रातों रात चमकी किस्मत : दिवाली बंपर लॉटरी का 12 करोड़ रुपये का निकला इनाम

मैड संधू हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Police arrest accused in Mad Sandhu murder case.

मैड संधू हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मैड संधू पर फायरिंग की थी। वारदात के बाद वह गुजरात पहुंच गया और अलग-अलग होटलों में छिपकर रह रहा था। लोकेशन मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से हत्या की साजिश, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार, फंडिंग नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। उसकी गिरफ्तारी को जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। आरोपी को अमृतसर लाया गया है और पुलिस कमिश्नर की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी जाएगी।

गौर हो कि मैड संधू अपनी कार वॉश के लिए छोड़कर गया था। बाद में दो लड़कियां उसे कार वापस लेने के लिए छोड़ने पहुंचीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए। एक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने मैड संधू के पास जाकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब चार से पांच राउंड गोलियां चलीं, जिनमें दो मैड संधू को लगीं। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।