पंजाब : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा चुनावी ऐलान किया है। CM भगवंत मान ने पार्टी के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 40 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धूरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।


पार्टी की इस घोषणा के बाद पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। पहली सूची में कई चर्चित नेताओं के नाम सामने आए हैं। इनमें शैरी कलसी, कुलदीप सिंह धालीवाल और डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर जैसे नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी दी गई है।
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए फरवरी से अक्टूबर 2026 के बीच करीब 19 विधानसभा क्षेत्रों में नए हलका इंचार्ज नियुक्त किए हैं।