जालंधर : जालंधर में सड़क हादसे में स्पीड रिकॉर्डर कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक की मौत के बाद पंजाबी कलाकार और डायरेक्टर दुख सांझा करने उनके घर पर पहुंच रहे हैं। इस दुख की घड़ी में आज पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह उनके निवास स्थान पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
इस दौरान यो यो हनी सिंह शोकाकुल परिवार के साथ मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बेटे को खोने के गम में पिता दिनेश ओलक, यो यो हनी सिंह के गले लगकर फूट-फूटकर रो पड़े। इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। जानकारी के मुताबिक, हनी सिंह दुबई से सीधी ओलक के घर पहुंचे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ''यह मेरे लिए बहुत ही बुरा दौर है... अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ, कृपा करें।
जानकारी के अनुसार आज सिंगर हार्बी संघा, रवनीत सिंह, कुलविंदर बिल्ला और जसबीर जस्सी दिनेश ओलक के घर पहुंचे। इसके साथ ही गायिका गुरलेज अख्तर पहुंची। आपको बता दें कि, शनिवार देर रात जालंधर में घटे दर्दनाक हादसे में स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित ओलक और पप्पी स्वीट्स शॉप के मालिक के बेटे आरव की मौत हो गई। दिवित का मंगलवार 3 नवंबर को को मॉडल टाउन श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं पंजाबी इंडस्ट्री के कई कलाकार दिनेश ओलक के घर पहुंच रहे हैं और परिवार के साथ दुख सांझा कर रहे हैं।