Skip to content

पंजाब की होम हेल्थ केयर कंपनियां एकजुट होकर सेक्टर को देंगी नई दिशा: जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने किया आह्वान

Home health care companies in Punjab to unite and provide a new direction to the sector: Jalandhar Health Care Association issues a call

पंजाब की होम हेल्थ केयर कंपनियां एकजुट होकर सेक्टर को देंगी नई दिशा: जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने किया आह्वान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

हेल्थ केयर सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रोफेशनल मैनेजमेंट को बढ़ावा देने के लिए सर्किट हाउस में हुई अहम बैठक

जालंधर, 31 अक्टूबर 2026: हेल्थ केयर सेक्टर में बेहतर सेवाओं, प्रोफेशनल मैनेजमेंट और आपसी तालमेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन की ओर से जालंधर के सर्किट हाउस में विभिन्न हेल्थ केयर कंपनियों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

sample photo.jpg

इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से पूरे पंजाब में होम हेल्थ केयर सेवाएं प्रदान करने वाली सभी कंपनियों को एकजुट होकर एसोसिएशन के साथ जुड़ने का आह्वान किया गया। एसोसिएशन का उद्देश्य सभी कंपनियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि इस क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ सेवाओं के स्तर को भी बेहतर बनाया जा सके।

बैठक में एसोसिएशन के प्रधान रविंदर सिंह, उप-प्रधान रोहित जसवाल और जनरल सेक्रेटरी अमनदीप कौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सचिव निगेश कुमार, वित्त सचिव हरविंदर लाल, सहायक सचिव वीर दविंदर सिंह, इवेंट मैनेजर अमनदीप पवार, मीडिया मैनेजमेंट से गुरताज सिंह एवं नवजोत कौर और पीआरओ सोनी बाला भी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न हेल्थ केयर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने विचार और अनुभव साझा किए।

बैठक में आपसी सहयोग, मरीजों की बेहतर देखभाल, स्टाफ मैनेजमेंट, सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही हेल्थ केयर कंपनियों को पेश आ रही चुनौतियों और उनके समाधान के लिए भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान प्रोफेशनल हेल्थ केयर सिस्टम विकसित करने, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता, होम केयर सेवाओं, मरीजों की सुरक्षा, स्टाफ वेरिफिकेशन, ड्यूटी शिफ्ट, इमरजेंसी सेवाओं और विभिन्न कंपनियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने हेल्थ केयर सेक्टर की तरक्की, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया। साथ ही भविष्य में भी ऐसी बैठकें आयोजित करने और कंपनियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का निर्णय लिया गया।

एसोसिएशन का संदेश: पंजाब की सभी होम हेल्थ केयर कंपनियां एक मंच पर आएं, आपसी सहयोग बढ़ाएं और मिलकर हेल्थ केयर सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।