Skip to content

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग

Bollywood superstar Amitabh Bachchan's health has deteriorated.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बॉलीवुड न्यूज़ : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौसम में बदलाव और सीजनल फ्लू के कारण उन्हें परेशानी हुई, जिसके चलते उनके क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) की शूटिंग कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण शो की टीम ने उन्हें आराम करने का समय दिया है। इसी वजह से फिलहाल नए एपिसोड की शूटिंग नहीं हो पा रही है और चैनल पुराने एपिसोड प्रसारित कर रहा है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार अब बिग बी की तबीयत में सुधार है और वह जल्द ही दोबारा शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

सीजनल फ्लू के कारण बिग बी ने लिया ब्रेक

रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने करीब दो सप्ताह पहले फिल्म ‘रामायण’ से जुड़े एक खास एपिसोड की शूटिंग की थी। इस दौरान उनके साथ रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और निर्देशक नितेश तिवारी भी मौजूद थे। इसके बाद से ही अमिताभ बच्चन ने शूटिंग से कुछ दिनों का ब्रेक ले लिया। बताया जा रहा है कि मौसम में बदलाव के कारण उन्हें हल्का बुखार या फ्लू हुआ था।