पंजाब : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पंजाब के संगरूर में आयोजित कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी को आमने-सामने बैठकर खुली बहस करने की चुनौती दी। राहुल गांधी ने दावा किया कि अगर प्रधानमंत्री उनके साथ बहस करने बैठते हैं, तो वह सिर्फ 5 मिनट में यह साबित कर देंगे कि मोदी देश के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नियंत्रण में हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहें तो बहस के लिए अपनी पसंद का कोई भी स्थान चुन सकते हैं। यहां तक कि वह किसी भी व्यक्ति को इस बहस का निर्णायक भी बना सकते हैं। राहुल ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि बहस किस जगह होगी और कौन इसका निर्णायक होगा। वह हर स्थिति में प्रधानमंत्री के साथ चर्चा करने के लिए तैयार हैं।
पंजाब में नशे, रोजगार और किसानों का मुद्दा उठाया
रैली के दौरान राहुल गांधी ने पंजाब की समस्याओं पर भी बात की। उन्होंने राज्य में नशे के बढ़ते इस्तेमाल, बेरोजगारी और छोटे उद्योगों की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब को ऐसी सरकार की जरूरत है जो युवाओं को रोजगार दे, नशे के कारोबार और लत के खिलाफ कार्रवाई करे और छोटे तथा मध्यम उद्योगों को मजबूत बनाए।
राहुल गांधी ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने और किसानों के हितों की रक्षा करने की जरूरत पर जोर दिया। रैली के अंत में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी पसंद की जगह और मंच तय कर सकते हैं। वह बिना किसी डर के आमने-सामने बैठकर हर मुद्दे पर चर्चा करने के लि