Skip to content

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर दर्दनाक एक्सीडेंट : गाड़ी खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

Tragic accident on Chandigarh-Manali NH: Vehicle falls into a gorge, four people dead

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर दर्दनाक एक्सीडेंट : गाड़ी खाई में गिरी, चार लोगों की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़ : चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग पर स्थित गांव देहणी के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साउंड का सामान लेकर जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई। हिमाचल की सीमा के पास ये हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक साउंड सिस्टम से लदी गाड़ी में सवार लोग कुल्लू में दशहरा मेले के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव देहणी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की जान चली गई।

हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया। खाई की गहराई और गाड़ी के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गाड़ी के क्षतिग्रस्त केबिन से मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर कीरतपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।