पंजाब : पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले 3 विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। कुंवर विजय प्रताप सिंह अमृतसर नॉर्थ, चेतन सिंह जौड़ामाजरा समाना और हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर विधानसभा सीट से विधायक थे।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की ओर से 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के तुरंत बाद इन विधायकों के इस्तीफे सामने आए हैं। समाना और सनौर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की ओर से नए हलका इंचार्ज भी नियुक्त किए गए थे।