Skip to content

पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत

पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : बटाला के डिफैंस रोड पर कारें क्रॉस करने को लेकर 2 पक्षों में हुए झगड़े ने उस समय खूनी रूप धारण कर लिया जब दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर गोलियां चला दी गईं जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति निहंग सिंह की गोली गलने के चलते मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष के 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी बटाला डॉ. महताब सिंह ने बताया कि आज दोपहर समय बटाला के डिफैंस रोड पर कारें निकालने को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर गोलियां चला दी गई। इस घटना में एक पक्ष के निहंग सिंह दीपइन्द्र सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी शुक्रपुरा बटाला की सिर में गोली लगने के चलते मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष में कंवलजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बटाला और जगजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बटाला की टांग में गोली लगी है जिसको इलाज हेतु बटाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उनको अमृतसर रैफर कर दिया है।

एसएसपी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।