Skip to content

मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

मोहाली : मोहाली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बता दें कि एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती की उसके पूर्व प्रेमी ने चाकू से बार-बार गोदकर हत्या कर दी। वहीं, मर्डर के बाद आरोपी ने खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की और वह कामयाब नहीं हो पाया।

मौके पर दोनों को गंभीर हालत में एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई है और आरोपी का नाम हरविंदर मान उर्फ हैरी है। वहीं आरोपी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों एक साथ प्रावइेट कंपनी में करीब तीन साल से इकट्ठे काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्रेम तक पहुंच गई। जिसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद आरोपी मानसिक रूप से परेशान रहने लग पड़ा था। जिसके चलते उसने डिंपल से दोबारा रिश्ता सुधारने की कोशिश की, लेकिन डिंपल ने इंकार कर दिया। ऐसे में वह काफी परेशान हो गया। इसके बाद आरोपी बीते दिन देर शाम कंपनी में पहुंचा, जहां पर आरोपी और मृतका में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच उसने चाकू से डिंपल पर वार कर दिए।

इस घटना को देखकर कंपनी के अन्य कर्मचारी भी डर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया। वारदात की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।