Skip to content

पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी

पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब में लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। पहले जहां स्कूलों और कोर्ट कॉम्पलेक्स को बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल मिल रहे थे अब पंजाब के 5 मशहूर मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के मशहूर दुर्ग्याना मंदिर (अमृतसर), काली देवी मंदिर (पटियाला), देवी तालाब मंदिर (जालंधर) , माइसर खाना मंदिर (बठिंडा), मुक्तेश्व मंदिर (पठानकोट) नाम शामिल हैं जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिला है।

बताया जा रहा है कि, इन मंदिरों में प्राप्त ईमेल में लिखा है कि, दोपहर 1:11 से 3:11 बजे के बीच मंदिरों में धमाके होंगे। ये धमाके 6 जून 1984 में गोल्डन टेंपल में हुए अटैक का बदला हैं। गौरतलब है कि जालंधर में एक सप्ताह के अंदर ये दूसरी बार धमकी मिली है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही जालंधर के जिला कोर्ट कॉम्पलेक्स में बम रखने होने की धमकी दी गई थी। इस दौरान पुलिस द्वारा कोर्ट कॉम्पलेक्स की जांच की गई थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

वहीं आपको बता दें कि, आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची गई।