Skip to content

पनीर, चॉकलेट, कपड़ों से लेकर कार-बाइक तक... GST स्लैब में बड़े बदलाव के बाद इन चीजों के दाम होंगे सस्ते !

पनीर, चॉकलेट, कपड़ों से लेकर कार-बाइक तक... GST स्लैब में बड़े बदलाव के बाद इन चीजों के दाम होंगे सस्ते !
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : भारत में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में बड़ी सुधार प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। जीएसटी काउंसिल की बैठक 3 सितंबर से शुरू हुई और 4 सितंबर को फैसलों का ऐलान होगा। खबर है कि इस बार जीएसटी स्लैब को मौजूदा चार स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) से घटाकर सिर्फ दो स्लैब में बदला जा सकता है। इससे कई जरूरी और आम उपयोग की वस्तुओं के दाम पहली बार जीएसटी लागू होने के बाद सस्ते हो जाएंगे।

GST स्लैब में संभावित बदलाव: 12% और 28% स्लैब को 5% और 18% में समायोजित करने का प्रस्ताव है।इससे रोजमर्रा की कई चीजों की कीमतों में राहत मिलेगी।

किन चीज़ों पर कितना कम होगा GST और दाम ?

खाद्य पदार्थ और डेली यूज आइटम

पैकेज्ड दूध उत्पाद (जैसे UHT मिल्क, पनीर, दही) – फिलहाल 12% GST है, अब इसे 5% या 0% में लाया जा सकता है। पहली बार इनके दाम घटेंगे।

ब्रांडेड मिठाइयां, चॉकलेट, पेस्ट्री, आइसक्रीम – अभी 18% स्लैब में हैं, इन्हें 5% में लाने का प्रस्ताव है। 2017 के बाद पहली बार दाम कम होंगे।

नमकीन, बिस्कुट, स्नैक्स – 12% या 18% से घटाकर 5% किया जा सकता है। छोटे पैक की मात्रा भी बढ़ सकती है।

खाना पकाने का तेल, चीनी, चाय – 12% से घटाकर 5% होने की संभावना है, जिससे आपके बजट पर असर कम होगा।

खाखरा, चपाती, रोटी, पिज्जा ब्रेड – 18% से 0% में जा सकते हैं, जिससे कीमतें कम होंगी।

फ्रोजन पराठा – 18% से 0% स्लैब में आने का प्रस्ताव है।

कपड़े और जूते 1,000 रुपये से अधिक के ब्रांडेड कपड़े – 12% से 5% तक की कटौती हो सकती है।

1000-5000 रुपये के जूते – 12% से 5% में आने की संभावना।

हाई-एंड कपड़े और जूते (2,500 रुपये से अधिक) – 18% से 5% में आ सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण एसी, 32 इंच से बड़े टीवी, डिशवॉशर – 28% से घटकर 18% में आने से कीमतों में 1,500 से 2,500 रुपये तक की कमी संभव।

मोबाइल फोन – 18% से 5% में जाने की संभावना, जो पहली बार होगा।

फ्रिज, वॉशिंग मशीन – 28% से 18% में आने से काफी सस्ते हो जाएंगे।

कार और बाइक

छोटी कारें (4 मीटर से कम, 1200cc से कम पेट्रोल इंजन) – 28% + 1% सेस से घटाकर 18% + 1% सेस हो सकती हैं। मारुति वैगनआर में 60,000 रुपये और बलेनो में 75,000 रुपये तक की कटौती संभव।

100-150cc बाइक – 28% से 18% स्लैब में आने पर कीमतें 10,000-20,000 रुपये तक कम हो सकती हैं।

कॉम्पैक्ट SUV (जैसे टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू) – 28% से घटकर 18% में आने से कीमतों में 50,000-80,000 रुपये तक की बचत।

घर बनाने के सामान सीमेंट, पेंट, स्टील, टाइल्स – 28% से 18% में आ सकते हैं, जिससे निर्माण लागत घटेगी।

सैनिटरी वेयर – 28% से घटाकर 18% में आने पर बाथरूम फिटिंग्स सस्ती होंगी।

इंश्योरेंस प्रीमियम जीवन और स्वास्थ्य बीमा – 18% से 5% तक घटाने का प्रस्ताव है।

वाहन बीमा – निजी वाहनों के लिए 18% से घटाकर 5% किया जा सकता है।

अन्य रोजमर्रा की चीजें टूथपेस्ट, साबुन, शैम्पू – 18% से 5% में आने की संभावना।

मिनरल वॉटर, सॉफ्ट ड्रिंक, फ्रूट जूस – 28% से घटकर 18% में आ सकते हैं।

टायर और मोटर वाहन पार्ट्स – 28% से घटकर 18% में आ सकते हैं।