Skip to content

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा को हाईकोर्ट से मिली जमानत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार जालंधर केंद्रीय हलके के विधायक रमन अरोड़ा और नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को आज हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जमानत मिल गई है। बता दें कि विजिलेंस ने रमन अरोड़ा के खिलाफ 14 मई को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करते हुए बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा खुद के विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करना और बाद में उसकी गिरफ्तारी के बाद राजदार महेश मखीजा, महिला इंस्पैक्टर को गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस के अनुसार रमन ने जालंधर नगर निगम के अधिकारियों के जरिये लोगों को नोटिस भिजवाए। इसके बाद कार्रवाई का डर दिखाया गया। लोगों से इसके बाद कार्रवाई न होने का विश्वास दिलाते हुए नोटिसों को रफा-दफा करा दिया।