Skip to content

पंजाब के CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

पंजाब के CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे अरविंद केजरीवाल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना। हालांकि इस बारे में अभी तक किसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि इस समय पंजाब के कई इलाके बाढ़ की मार झेल रहे हैं और मुख्यमंत्री मान रोजाना ही बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। वहीं 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी आज से पंजाब दौरे पर आए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री मान के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करनी थी।