Skip to content

रामबन में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस सुरंग के अंदर ग्रिल से टकराई

रामबन में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस सुरंग के अंदर ग्रिल से टकराई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जम्मू न्यूज़ : रामबन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर केला मोड़ सुरंग टी-2 के अंदर मंगलवार को अमरनाथ यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस सुरंग के अंदर लोहे की ग्रिल से टकरा गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में एक महिला शामिल है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार बाकी यात्रियों को एक अतिरिक्त बस में बिठाकर काफिला के रूप में जम्मू की ओर रवाना कर दिया गया। दुर्घटनास्थल पर एकल लेन में यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।