Skip to content

पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसपीएस परमार के निलंबन को रद्द किया

पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसपीएस परमार के निलंबन को रद्द किया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब सरकार द्वारा विजिलेंस चीफ के सस्पेंशन आदेशों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब विजिलेंस सुरिंदर पाल सिंह परमार आईपीएस (एसपीएस:1997) के संबंध में जारी सस्पेंड करने के आदेश संख्या 02/15/2025-2एच1/824-831, दिनांक 25.04.2025 को तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है। नए आदेशों के अनुसार, सुरिंदर पाल सिंह परमार को पंजाब डीजीपी को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है और उसके बाद उनकी नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ट्रांसपोर्ट विभाग में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते तीन वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था। इनमें विजिलेंस ब्यूरो के पूर्व प्रमुख आईपीएस अधिकारी सुरिंद्रपाल सिंह परमार, एस.एस.पी. हरप्रीत मंडेर और ए.आई.जी. स्वर्णदीप सिंह के नाम प्रमुख थे।