Skip to content

पंजाब में हजारों SC परिवारों का कर्ज माफ…मान सरकार का बड़ा ऐलान

पंजाब में हजारों SC परिवारों का कर्ज माफ…मान सरकार का बड़ा ऐलान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दलित परिवारों के लिए बड़ा एलान किया है. मान सरकार ने 4,000 से अधिक दलित परिवारों के करीब 68 करोड़ रुपए के कर्ज माफ करने का ऐलान किया है. ये परिवार पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम से लिए गए कर्ज़ को चुका पाने में असमर्थ थे. इस फैसले का ऐलान मंगलवार (3 जून) को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद किया गया।

[metaslider id=34140]

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि 31 मार्च 2020 तक का कर्ज माफ कर दिया गया है और आज हजारों एस.सी. परिवारों के लिए बड़ी राहत का दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने छोटे-मोटे कारोबार शुरू करने के लिए कर्ज लिया था लेकिन पारिवारिक मजबूरियों के कारण ये लोग कर्ज नहीं चुका पाए। उन्होंने कहा कि पी.एस.सी.एफ.सी. के कर्ज माफ कर दिए गए हैं और इससे कुल 4727 परिवारों को फायदा होगा।

[metaslider id=25498]

सीएम ने कहा कि जब लोग कर्ज नहीं चुका पाते तो उनके ऊपर सामाजिक और मानसिक दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में ये सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने लोगों का सहारा बने. उन्होंने कहा कि मेहनत करने के बावजूद भी हालातों से हार चुके लोगों के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा खड़ी है. उन्हें बुरे हालातों से बाहर निकालने के लिए हम लगातार कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला हजारों SC गरीब परिवारों के कर्ज के बोझ को हटाने के साथ उन्हें राहत पहुंचाएगा.