Skip to content

MLA रमन अरोड़ा की मुशिकलें बढ़ी , राजदार महेश मखीजा को लेकर कोर्ट ने जारी किये ये आदेश

MLA रमन अरोड़ा की मुशिकलें बढ़ी , राजदार महेश मखीजा को लेकर कोर्ट ने जारी किये ये आदेश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए आप विधायक रमन अरोड़ा का राज़दार महेश मखीजा उर्फ राजू का रिमांड खत्म होने के बाद आज उसे अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने महेश मखीजा को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। वहीं महेश मखीजा के खिलाफ विजिलेंस द्वारा दर्ज मामले की जांच जारी है और आगे की पूछताछ के लिए उसे अब जेल में रखा जाएगा।

[metaslider id=34140]

उधर, सोमवार को विधायक रमन अरोड़ा का पुलिस रिमांड न बढ़ाते हुए माननीय अदालत ने चाहे उसे ज्यूडीशियल रिमांड में भेज दिया है। परंतु इसके बावजूद रमन अरोड़ा की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ ही विजीलैंस विभाग ने अब रमन अरोड़ा के खिलाफ जांच का दायरा और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। विजीलैंस विभाग ने रमन अरोड़ा और उनके करीब एक दर्जन रिश्तेदारों और नजदीकी साथियों के नाम पर मौजूद प्रॉपर्टियों का विस्तृत रेवेन्यू रिकॉर्ड तलब किया है।

[metaslider id=25498]