Skip to content

CM भगवंत मान की सुरक्षा में तैनात ASI की गोली लगने से मौत

CM भगवंत मान की सुरक्षा में तैनात ASI की गोली लगने से मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पटियाला :कमांडो ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स बहादुरगढ़ में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) की सरकारी रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो पिंड कुंडल के निकट अबोहर के निवासी थे।मनप्रीत मुख्यमंत्री भगवंत मान की सुरक्षा में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में डेपुटेशन पर तैनात था।

मिली जानकारी अनुसार सोमवार शाम को मनप्रीत सिंह अपने क्वार्टर में था, जहां अचानक गोली लगने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे दो बेटियों का पिता था । माना जा रहा है कि वह मानसिक तनाव में था। पुलिस ने इस घटना को अचानक हुई अप्रत्याशित दुर्घटना बताया है। थाना सदर पटियाला के एसएचओ, इंस्पेक्टर अमृतवीर सिंह चहल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह एक आकस्मिक घटना प्रतीत होती है, लेकिन मामले की पूरी जांच अभी जारी है। [metaslider id=34140]   [metaslider id=25498]