Skip to content

मनाली में दर्दनाक हादसा, ब्यास दरिया में गिरी यात्रियों से भरी बस

मनाली में दर्दनाक हादसा, ब्यास दरिया में गिरी यात्रियों से भरी बस
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

मनाली : खबर है कि मनाली से पंजाब आ रही यात्रियों से भरी बस ब्यास दरिया में गिर गई। मिली जानकारी अनुसार हादसे में आठ लोग घायल हो गए । दुर्घटना के समय बस में करीब 12 लोग सवार थे। बस यात्रियों को मनाली से लेकर पठानकोट जा रही थी। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्‍थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया। हालांकि इस हादसे में किसी तरह के जानी नुक्सान की सूचना नहीं है।